Saturday, September 14, 2013
हिन्दी दिवस समारोह- १४ सितम्बर २०१३
Saturday, September 15, 2012
हिन्दी दिवस समारोह- २०१२
हिन्दी दिवस समारोह (ईस्वी सन २०१२)
शनिवार दिनांक १५ सितम्बर को आर्य गर्ल्स कालेज के प्रांगण में राष्ट्रभाषा विचार मंच द्वारा हिन्दी दिवस समारोह का आयोजन परम्परागत विधिविधान पूर्वक किया गया|
भारतमाता व देवी सरस्वती के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ ही कालेज की एक छात्रा द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गयी, तत्पश्चात मंच के महामन्त्री डा. जय प्रकाश गुप्त द्वारा मंच का वृत्त प्रस्तुत किया गया व हिन्दी की स्थिति के सम्बन्ध में आपने विचार प्रस्तुत किए |
मंच की प्रधान डा. शशि धमीजा द्वारा भी राष्ट्रभाषा के प्रति अपने विचार प्रस्तुत किए|
स्थानीय एवं निकटवर्ती स्थानों से इस अवसर पर अपना काव्यपाठ प्रस्तुत किया, कालेज की छात्रों ने भी कविता पाठ किया|
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही कालेज की प्राचार्य डा. नीना बेदी द्वारा कालेज में इस कार्यक्रम के आयोजन के प्रति मंच का धन्यवाद किया व मंच की गतिविधियों की प्रशंसा की|
समापन सामूहिक वन्देमातरम गायन से हुआ|
Friday, January 27, 2012
स्थापना दिवस समारोह- २०१२
राष्ट्रभाषा विचार मंच के स्थापना दिवस (२६ जनवरी) के अवसर पर बृहस्पतिवार २६ जनवरी २०१२ के दिन कच्चा बाज़ार अम्बाला छावनी स्थित सभागार में स्थापना दिवस समारोह का आयोजन परंपरागत गरिमा के साथ संपन्न हुआ, जिसमें एक विचार- साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन हुआ| कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री शीश पाल भोला ने किया, मंच सञ्चालन डा. जय प्रकाश गुप्त (महामंत्री) ने किया. इस अवसर पर श्री उदय ठाकुर, ओम प्रकाश बनमाली, डा. रत्न सिंह ढिल्लों, डा. गुरदेव सिंह, श्री कृष्ण सैनी, देवी दयाल सैनी, राजेन्द्र ग्रोवर, कृष्ण अवतार सूरी, सुरेश विन्दलास आदि साहित्यकारों ने अपनी रचनाओं का पाठ किया | कार्यक्रम का प्रारंभ देवी सरस्वती वंदना से व समापन सामूहिक वन्देमातरम गायन से किया गया !
Saturday, December 31, 2011
श्री गुरु गोविन्द सिंह जी के जन्मदिवस पर आयोजित विचार- साहित्यिक गोष्ठी
खालसा पंथ के सर्जक व हिन्दू धर्म रक्षक श्री गुरु गोविन्द सिंह जी के जन्मदिवस के उपलक्ष में अम्बाला छावनी के रोटरी मूक बधिर विद्यालय के प्रांगण में एक विचार- साहित्यिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया| मुख्य वक्ता डा. रतन सिंह ढिल्लों, डा. गुरदेव सिंह देव, जसबीर सिंह थापड, मंच की प्रधान डा. शशि धमीजा, मंच के महामंत्री डा. जय प्रकाश गुप्त, श्री ओम प्रकाश बनमाली द्वारा गुरु जी के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाल गुरु जी की हिन्दू धर्म रक्षक की छवि को रेखांकित करते हुए उनके त्याग, शौर्य, विद्वत्ता व साहित्य सर्जक के विभिन्न आयामों की चर्चा हुई|
साहित्यिक गोष्ठी में कवि श्री उदय ठाकुर, सुभाष धीमान, कुंवर वीर सिंह, राजेन्द्र ग्रोवर, कृष्ण अवतार सूरी, सतपाल सभरवाल, संतोष अग्रवाल, इन्द्रप्रीत सिंह, श्रीमती विजय गुप्त द्वारा अपनी रचनाएं प्रस्तुत की गयीं| आचार्य नीरज जी द्वारा कार्यक्रम के आरंभ में सरस्वती वंदना व गुरु गोविन्द के सम्बन्ध में भावपूर्ण श्रद्धावचन कहे| कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक श्री भूषण जी विशेष रूप से उपस्थित रहे|
वन्देमातरम गायन के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ|
साहित्यिक गोष्ठी में कवि श्री उदय ठाकुर, सुभाष धीमान, कुंवर वीर सिंह, राजेन्द्र ग्रोवर, कृष्ण अवतार सूरी, सतपाल सभरवाल, संतोष अग्रवाल, इन्द्रप्रीत सिंह, श्रीमती विजय गुप्त द्वारा अपनी रचनाएं प्रस्तुत की गयीं| आचार्य नीरज जी द्वारा कार्यक्रम के आरंभ में सरस्वती वंदना व गुरु गोविन्द के सम्बन्ध में भावपूर्ण श्रद्धावचन कहे| कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक श्री भूषण जी विशेष रूप से उपस्थित रहे|
वन्देमातरम गायन के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ|
Monday, April 4, 2011
हिन्दु नववर्ष (सम्वत् ) विक्रमी- २०६८











राष्ट्रभाषा- संस्कृति- राष्ट्रवाद को समर्पित राष्ट्रभाषा विचार मंच ने आज सदर बाजार अम्बाला छावनी में नवसम्वत् अभिनन्दन समारोह का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में भारत माता पूजन- वन्दन, राष्ट्रभक्ति सड़्गीत व हिन्दु नववर्ष (सम्वत् ) विक्रमी- २०६८ के महत्व की जानकारी लिए पत्रक वितरण का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में राष्ट्रभाषा विचार मंच की प्रधान डॉ. शशि धमीजा, उप-प्रधान डॉ. उर्मिल गुप्त, महामन्त्री डॉ. जय प्रकाश गुप्त के अतिरिक्त नगर के अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी प्रतिभागिता की। नैशनल अवेयरनैस फ़ॉरम के महासचिव श्री बलभद्र थापड़, संस्कृति गरिमा मंच की अध्यक्ष श्रीमती विजय गुप्त, मानव सेवा केन्द्र के अध्यक्ष श्री बिमल प्रकाश अग्रवाल, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष श्री रवीन्द्र धवन, श्री अरुण कुमार, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के डॉ, मनोज शर्मा, डॉ. सुरेन्द्र गुप्त, आर्य समाज रामनगर के डॉ. नरेश बत्रा आदि अनेकानेक संस्थाओं के पदाधिकारी, व विशिष्ट नागरिक समारोह में सम्मिलित हुए। कॉलेज विद्यार्थियों मे सिमी, विशाली, ऋतु, गीता आदि ने कार्यक्रम में सहभागिता की व पत्रक वितरण में सहयोग किया। भूपेन्द्र मोहन चोपड़ा, श्री सुरेश विन्दलस आदि सभी ने कार्यक्रम के निष्पादन में सहयोग किया।
Saturday, December 18, 2010
भगवा कवि सम्मेलन- २५ दिसम्बर २०१०
अम्बाला छावनी (हरियाणा) के वेद भवन, आर्य नगर में शनिवार दि. २५ दिसम्बर २०१० को प्रात: १० बजे भारत माता के महान सपूत पूर्व प्रधानमन्त्री व ओजस्वी राष्ट्रवादी कवि श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मदिन के उपलक्ष में व उन्हीं को समर्पित ‘भगवा कवि सम्मेलन’ का आयोजन होगा जिसमें अम्बाला व निकटवर्ती क्षेत्रों के अनेक कवि अपनी रचनाएं पढ़ेंगे।
Sunday, March 7, 2010
नवां स्थापना दिवस समारोह
अपनी स्थापना के नोवें वर्ष में प्रवेश करने के उपलक्ष में राष्ट्रभाषा विचार मंच द्वारा सोमवार २६ जनवरी २००९ के दिन आर्य गर्ल्स कॉलेज, अम्बाला छावनी के सभागार में स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रख्यात अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. अशोक नांदरा द्वारा देवी सरस्वती व भारत माता के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन किया गया जिसके साथ ही कॉलेज की छात्राओं द्वारा मंगलाचरण व सरस्वती वंदना का उच्चारण किया गया। राष्ट्रभाषा विचार मंच के महामंत्री डॉ. जय प्रकाश ने गत ९ वर्षों का मंच का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया तथा मंच के उद्देश्यों तथा क्रियाकलापों की जानकारी दी।
इस अवसर पर एक कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया जिसमें स्थानीय व निकटवर्ती स्थलों से आए कवियों ने काव्यपाठ किया। कवियों में सर्वश्री डॉ. रतन सिंह् ढिल्लों, डॉ. प्रदीप शर्मा ‘स्नेही’, डॉ. शशि धमीजा, डॉ. संध्या गौतम, डॉ. नरेश बत्तरा, डॉ. प्रतिभा पुरन्धि, उदय ठाकुर, श्रीकृष्ण सैनी, सिकन्दर समर्पित, सोम प्रकाश चसवाल आदि ने अपनी रचनाएं पढ़ीं।
इस अवसर पर एक कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया जिसमें स्थानीय व निकटवर्ती स्थलों से आए कवियों ने काव्यपाठ किया। कवियों में सर्वश्री डॉ. रतन सिंह् ढिल्लों, डॉ. प्रदीप शर्मा ‘स्नेही’, डॉ. शशि धमीजा, डॉ. संध्या गौतम, डॉ. नरेश बत्तरा, डॉ. प्रतिभा पुरन्धि, उदय ठाकुर, श्रीकृष्ण सैनी, सिकन्दर समर्पित, सोम प्रकाश चसवाल आदि ने अपनी रचनाएं पढ़ीं।
Subscribe to:
Posts (Atom)