Saturday, December 18, 2010

भगवा कवि सम्मेलन- २५ दिसम्बर २०१०











अम्बाला छावनी (हरियाणा) के वेद भवन, आर्य नगर में शनिवार दि. २५ दिसम्बर २०१० को प्रात: १० बजे भारत माता के महान सपूत पूर्व प्रधानमन्त्री व ओजस्वी राष्ट्रवादी कवि श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मदिन के उपलक्ष में व उन्हीं को समर्पित ‘भगवा कवि सम्मेलन’ का आयोजन होगा जिसमें अम्बाला व निकटवर्ती क्षेत्रों के अनेक कवि अपनी रचनाएं पढ़ेंगे।

Sunday, March 7, 2010

नवां स्थापना दिवस समारोह

अपनी स्थापना के नोवें वर्ष में प्रवेश करने के उपलक्ष में राष्ट्रभाषा विचार मंच द्वारा सोमवार २६ जनवरी २००९ के दिन आर्य गर्ल्स कॉलेज, अम्बाला छावनी के सभागार में स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रख्यात अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. अशोक नांदरा द्वारा देवी सरस्वती व भारत माता के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन किया गया जिसके साथ ही कॉलेज की छात्राओं द्वारा मंगलाचरण व सरस्वती वंदना का उच्चारण किया गया। राष्ट्रभाषा विचार मंच के महामंत्री डॉ. जय प्रकाश ने गत ९ वर्षों का मंच का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया तथा मंच के उद्देश्यों तथा क्रियाकलापों की जानकारी दी।
इस अवसर पर एक कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया जिसमें स्थानीय व निकटवर्ती स्थलों से आए कवियों ने काव्यपाठ किया। कवियों में सर्वश्री डॉ. रतन सिंह् ढिल्लों, डॉ. प्रदीप शर्मा ‘स्नेही’, डॉ. शशि धमीजा, डॉ. संध्या गौतम, डॉ. नरेश बत्तरा, डॉ. प्रतिभा पुरन्धि, उदय ठाकुर, श्रीकृष्ण सैनी, सिकन्दर समर्पित, सोम प्रकाश चसवाल आदि ने अपनी रचनाएं पढ़ीं।