Saturday, December 29, 2007
Thursday, December 27, 2007
Tuesday, December 25, 2007
Sunday, December 23, 2007
Saturday, December 22, 2007
Friday, December 21, 2007
राष्ट्रभाषा विचार मंच
राष्ट्रभाषा विचार मंच, अम्बाला
मुख्य कार्यालय- अमृतकलश चिकित्सालय,दुकान सं.२०-२१, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, अम्बाला छावनी
ईमेल- chikitsak@rediffmail.com
स्थापना- भारतीय गणतन्त्र दिवस २६ जनवरी २०००
उपस्थिति- राष्ट्रभाषा हिन्दी प्रेमी- कवि- साहित्यकार
उद्देश्य- राजनैतिक स्वाधीन भारत में राष्ट्रभाषा की उपेक्षापूर्ण नीति से उत्पन्न समाज में भाषा-संस्कृति के प्रति उदासीनता के कारण राष्ट्रीयता की भावना में ह्रास के दृष्टिगत, समाज में भाषा-संस्कृति के विचार के माध्यम से राष्ट्रीय चेतना का संचार करना तथा राष्ट्र के स्वाभिमान में अभिवृद्धि से राष्ट्र को परम वैभव की प्राप्ति की और ले जाना।
उपकरण- राष्ट्रभाषा प्रेमी, हिन्दी साहित्यकार, संस्कृति संवाहक प्रखर राष्ट्रवादी, शिक्षक-शिक्षार्थी, सामाजिक-सांस्कृतिक संगठन आदि।
आद्यावधि क्रियाकलाप-
साहित्य-लेखन क्षेत्र. १. हिन्दी कवियों-लेखकों-साहित्यकारों को अपनी लेखन प्रतिभा की अभिव्यक्ति के लिये एक मंच, इस हेतु नियमित साहित्यिक-कविता गोष्ठियों-सम्मेलनों का आयोजन। २. ३८ कवियों की रचनाओं से अलंकृत एक प्रतिनिधि काव्य संकलन " पंखुडियां " का प्रकाशन।३. प्रत्येक हिन्दी दिवस पर एक हिन्दी दिवस समारोह के आयोजन में हिन्दी के एक उत्कृष्ट साहित्यकार को राष्ट्रभाषा सम्मान से अलंकरण तथा इस श्रृंखला में हिन्दी दिवस सन् २००० से २००७ तक ८ साहित्यकारों का सम्मान। ४. मंच के समारोहों में कई हिन्दी लेखकों की नूतन कृतियों का लोकार्पण।
शिक्षार्थी क्षेत्र. १. ३०० से अधिक विद्यालय-महाविद्यालयी विद्यार्थी भाषा-संस्कृति-राष्ट्रीयता से संबन्धित प्रतियोगिताओं में पुरस्कृत। आद्यावधि लगभग १०० ऐसी प्रतियोगिताओं का आयोजन (श्रुतलेखन, हिन्दी सुलेख, भाषण, प्रश्नमंच, सांस्कृतिक प्रश्नोत्तरी, अंकाक्षर श्रुतलेख, पत्रवाचन, संस्कृत श्लोक लेखन व उच्चारण, कविता पाठ आदि प्रतियोगिताएं) २. विद्यालय-महाविद्यालयों में विद्यार्थियों के मध्य राष्ट्रीय उत्सवों, महापुरुषों के विषय पर बातचीत/व्याख्यान। महाविद्यालय के विज्ञान के विद्यार्थियों के साथ भारतीय वैज्ञानिक मनीषा की समीक्षा। प्राणी-शास्त्र के विद्यार्थियों को आयुर्वेद विज्ञान की वैज्ञानिकता के महत्व सम्बन्धी विचार गोष्ठी का आयोजन आदि-आदि।
संस्कृति क्षेत्र. १. प्रत्येक स्थापना दिवस पर इस हेतु आयोजित कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति के विभिन्न विषयों यथा ज्योतिष, आयुर्वेद, भारतीय चित्रकला, भारतीय संगीत आदि में विशिष्ट योगदान देने के लिये संस्कृति सम्मान से विभूषित। २. प्रतिवर्ष नूतन वर्ष प्रतिपदा पर एक कार्यक्रम के आयोजन में भारतीय कालगणना पर व तत्सम्बधित विषयों पर विचार-गोष्ठी। भारतीय पर्वों व आध्यात्मिक विभूतियों से सम्बन्धित दिवसों पर कार्यक्रमों का आयोजन।
विचार की इस धारा को सर्वत्र प्रवाहित करने की नितान्त आवश्यकता है, तभी हमारी भाषा बचेगी व भाषा से ही संस्कृति व राष्ट्र की रक्षा हो पायेगी, इसके लिये सभी के प्रत्यक्ष-परोक्ष योगदान की नितान्त आवश्यकता है।
सम्पर्कसूत्र- डॉ. जय प्रकाश गुप्त, महामन्त्री। +९१-९३१५५१०४२५
संचालन समिति-
प्रधान- डॉ. शशि धमीजा,
आर्य गर्ल्ज़ कॉलेज, अम्बाला छावनी।
+९१-१७१-२५२१३३, +९१-९४१६३२७५७७.
उपप्रधान- उदय ठाकुर, प्राचार्य
रोटरी मूक बधिर विद्यालय, अम्बाला छावनी।
+९१-१७१-२६९१२८३
डॉ. उर्मिल गुप्त
आर्य गर्ल्ज़ कॉलेज, अम्बाला छावनी।
+९१-१७१-२५१८३१, +९१-९४६६४०९९७१, ९२१५५८९८३१.
महामन्त्री- डॉ. जय प्रकाश गुप्त,
अमृतकलश चिकित्सालय,दुकान सं.२०-२१, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, अम्बाला छावनी।
+९१-९३१५५१०४२५
मन्त्री- डॉ. प्रदीप शर्मा ‘स्नेही’
श्री आत्मानन्द जैन कॉलेज, अम्बाला शहर।
+९१-१७१-२५३३९५८, +९१-९८९६१३५१०५.
डॉ. विजय शर्मा,
सनातन धर्म कॉलेज, अम्बाला छावनी।
+९१-१७१-२६३०६२०, +९१-९४१४६३७४७.
Subscribe to:
Posts (Atom)